फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान आरजी में खूब लगे नारे 

Thu, 21 Dec 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन हुए। ढोल नगाड़ों और नारों के बीच प्रत्याशी फूल मालाएं पहनकर नामांकन करने आईं। नामांकन के दौरान आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन हुआ। कॉलेज में प्रत्याशियों ने नामांकन काउंटर के बाहर जोर से नारे लगाते हुए नामांकन कराया।
विज्ञापन

5 पदों के लिए कॉलेज में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। नामांकन के बाद पत्रों की जांच हुई। क ॉलेज में आज नाम वापसी होकर प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। अध्यक्ष पद पर डोली चौधरी व धैर्य गिल, उपाध्यक्ष पर ज्योति गर्ग, पारुल त्यागी, महामंत्री विजेता धामा व डॉली कुमारी, संयुक्त सचिव पर सुनैना रानी एवं शैली व कोषाध्यक्ष पद पर शिवांगी कुशवाहा एवं वंशिका चहल ने पर्चा भरा है। कॉलेज में 23 दिसंबर को मतदान होगा। 

इस्माईल कॉलेज में 17 उम्मीदवार मैदान में 
इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को नाम वापसी हुई। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा रानी ने नाम वापस ले लिया। उपाध्यक्ष पद पर सुंबुल अंसारी का पर्चा फाइनल कर दिया गया। कॉलेज में अब 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 22 दिसंबर को मतदान होगा। प्रत्याशियों ने कॉलेज में जमकर चुनाव प्रचार किया। कक्षाओं में जाकर छात्राओं से वोट मांगे। कॉलेज के बाहर गेट के पास प्रत्याशियों व समर्थकों ने खड़े होकर वोट की अपील की। डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद की दावेदार नेहा रानी ने अपना नाम वापस ले लिया है। सुम्बुल अंसारी को अधिक आयु की मानकर इसका नामांकन निरस्त हुआ था, लेकिन नियमानुसार सही मिलने पर उसे शामिल कर दिया गया। कॉलेज में बृहस्पतिवार को चुनावी सभा होगी। कॉलेज में अध्यक्ष पद पर रानी सिंह, शैली तोमर व कनिष्का अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर निशी वर्मा, मुस्कान छाबड़ा, अमतशा हुसैन, प्रिया व सुम्बुल अंसारी, सचिव पद पर दीक्षा सिंह व शमा परवीन, संयुक्त सचिव पर स्वाति सिंह, पूजा, सदफ व चीनू एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रिया, आसिफा व बेबी रघुवंशी के बीच जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें