फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरी जगह सगाई तय होने पर युवती पर ब्लेड से किया हमला, आरोपी फरार

Mon, 06 Feb 2023 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र स्थित भूसा मंडी में एक युवक ने सगाई टूटने पर युवती के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। बाद में आसपास के लोगों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी देव सिंह रावत के अनुसार युवती की पड़ोस में रहने वाले युवक से सगाई हो गई थी। किसी बात  पर दोनों परिवारों में मतभेद हो गए और सगाई टूट गई। इसके बाद युवती का दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया। इससे युवक रंजिश रखने लगा और उस पर शादी करने का दबाव बनाया। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि रविवार रात युवक ने युवती के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया और फरार हो गया। युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें