फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पचास से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे, लुटेरों तक नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लूट की पांच वारदात करने वाले बाइक सवार बदमाशों को पुलिस अब तक गिरफ्त में नहीं ले पाई है। हालांकि पांच टीमों ने अभी तक 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। जेल के अंदर और बाहर भी मुखबिरों को फोटो दिखाकर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने सबसे पहले सुभारती के क्लर्क से लूट की थी। इसके बाद पूठा के छेदीलाल और फिर सुशांत सिटी में रहने वाले ओंकार सिंह को निशाना बनाया। बाद में जैन शिकंजी की फ्रेंचाइजी के बाहर मालिक जगदीश पूठा से नकदी और जेवरात लूटे थे। इसके बाद से ही बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था, जिस पर दिल्ली का नंबर है।
माना जा रहा है कि बदमाश दिल्ली के रहने वाले हैं। इसलिए वहां भी टीम को भेजने की बात कही जा रही है। साथ ही आसपास के जनपदों में भी बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि बदमाशों के करीब पुलिस की टीम पहुंच चुकी हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें