फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो किलोमीटर पीछा कर मुठभेड़ में पकड़ा वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल पुलिस ने रविवार को वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी जली कोठी निवासी सोनू उर्फ अरशद का दो किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद जागृति विहार एक्सटेंशन में उसकी घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आरोपी वाहन चोरी करके उसके फर्जी कागजात बनाकर वाहन को बेच रहा था। पुलिस उसके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। तेजगढ़ी चौराहे पर मेडिकल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का इशारा किया। इसी दौरान आरोपी तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने उसका दो किलोमीटर तक पीछा गया। जागृति विहार एक्सटेंशन में पहुंचने पर उसे घेरा जा सका। उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी गई। आरोपी के खिलाफ मेरठ के अलावा शाहजहांपुर सहित अन्य थानों में केस दर्ज बताए गए हैं। उसकी आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें