फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ कीं अश्लील हरकतें, परीक्षितगढ़ में छेड़छाड़, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Fri, 03 Feb 2023 03:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : जिले में छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए हैं। जहां प्रधानाचार्य ने नौवीं की छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकतें कीं तो वहीं परीक्षितगढ़ में युवती के साथ भी छेड़छाड़ की गई। वहीं विरोध करने पर आरोपी ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने नौवीं क्लास की छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ की। अश्लील हरकतें भी कीं। छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मलियाना निवासी छात्रा नौवीं क्लास में पढ़ती है। प्रधानाचार्य छात्रा को कई दिन से परेशान कर रहा है। रोजाना अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील बातें करता था। पहले तो छात्रा ने इसे नजरअंदाज किया। वहीं बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य ने छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा किसी तरह वहां से भागी और अपने परिजनों को जानकारी दी। 

इसके बाद परिजनों ने काफी देर हंगामा किया। स्कूल पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। परिजन टीपी नगर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने प्रधानाचार्य के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर टीपी नगर संत शरण सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। कॉलेज प्रशासन और छात्रा को थाने बुलाया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, फायरिंग कर डराया

मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने पड़ोसी गांव निवासी युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। परिजनों ने युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व एक खोखा बरामद किया है और आरोपी को जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बाइक से अपने साथी के साथ पड़ोसी गांव पहुंचा। वहां अपने साथी को बाइक के पास खड़ा कर दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। घर में सो रही युवती से छेड़छाड़ का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने युवक को घेरने का प्रयास किया तो आरोपी ने हवा में फायरिंग कर दी। परिजनों ने हिम्मत का परिचय देकर आरोपी को तमंचा समेत दबोच लिया। घर के बाहर खड़ा उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी में तमंचा, कारतूस, व एक खोखा बरामद किया। पीड़िता के पिता ने पड़ोसी गांव निवासी अभिषेक पुत्र प्रमोद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चलान कर जेल भेज दिया।

दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नौ दिन पूर्व दूसरे गांव निवासी विवाहिता से दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। विवाहिता के पति ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मवाना बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम नारंगपुर जिठौला निवासी युवक ने एक गांव निवासी विवाहिता से दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली थी। आरोपी विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी पर पति ने 26 जनवरी को थाने में जिठौला निवासी इरफान पुत्र रहीसु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी इरफान भागने की फिराक में मवाना बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो नाबालिग छात्रों से कुकर्म का आरोप

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग छात्रों से कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। गांव के दो व्यक्तियों ने तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी का भांजा गांव में रहता है। बुधवार शाम दोनों के बच्चे घर के पास खेल रहे थे। उसी दौरान एक युवक बहला-फुसलाकर उन्हें जंगल ले गया और दोनों के साथ कुकर्म किया। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी आरोपी के घर वालों को दी। आरोपी पक्ष ने गाली गलौज कर धमकाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने थाने में जानकारी दी है। इसके आधार पर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें