एसओपी का पालन से कराया जाएगा
कोरोना का प्रभाव हल्का पड़ने के बाद से बस स्टाफ और यात्री लापरवाह हो गए हैं। यात्रियों के साथ ही स्टाफ को भी एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है। बढ़ते केसों को देखते हुए फिर से एसओपी का पालन कड़ाई से कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, एआरएम भैसाली डिपो
सिटी स्टेशन सुरक्षा के नहीं दिखे इंतजाम
सिटी स्टेशन पर भी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं मिला। मास्क न लगाने वाले लोगों को कोई टोकने वाला तक नहीं था। दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन में काफी संख्या में यात्री बिना मास्क के नजर आए। ये हालात तब है जबकि हरियाणा से सटे पंजाब में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी रेलवे की तरफ से कोई सख्त नियम नहीं बनाए जा रहे हैं। सिटी स्टेशन पर कहीं भी सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/