फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेमपुरी नाले में मिला युवक का शव, पहचान बनी पहेली, पुलिस ने जेसीबी से बाहर निकाला

Wed, 27 May 2026 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुरी नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुरी नाले में मंगलवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


नाले में शव देखकर लोगों ने दी सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह नाले के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: नौतपा में बिजली संकट गहराया, तीन ट्रांसफार्मर जले, 20 हजार से ज्यादा लोग 15 घंटे तक रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया शव
नाले में शव की स्थिति और गहराई को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।

पहचान कराने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मौत के कारणों की जांच शुरू
प्रारंभिक स्तर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें