फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर टीम ने नादर्न रेलवे को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय चौधरी चरण सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पांच मैच खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक एवं डीपीएम सचिव जगदीश त्यागी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन पंाच मैच हुए। सबसे पहला मैच मुजफ्फरनगर व नार्दन रेलवे के बीच खेला गया है। इस मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने नादर्न रेलवे को 25-20 व 25-22 से पराजित किया। वहीं, एचयू ब्लॉक पीतमपुरा व वाईएमसी दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें पीतमपुरा ने दिल्ली को आसानी से शिकस्त देते हुए 25-15 व 25-20 से जीता। इसके बाद रुड़की एवं हरियाणा के बीच खेले गया मैच में रुड़की ने हरियाणा को 25-18 व 25-20 से हराया। इससे पहले दो मैच देहात क्षेत्र की टीमों के बीच हुआ। इनमे मोड़ कला की टीम ने सबसे अधिक प्रभावित किया। वॉलीबाल मैच में रैफरी की भूमिका केडी कॉलेज के प्राचार्य तनुज कुमार, अरविंद कुमार, राहुल तिगरी व ललित ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें