सूचना पर परिजन बुढ़ाना कोतवाली पुलिस के साथ वहां पहुंचे और लड़की को बरामद करने के साथ ही एक आरोपी के भाई को भी पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने न तो किशोरी का मेडिकल कराया और न ही आरोपियों की गिरफ्तार कर रही है।
एसपी सिटी ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया। उधर, मामले में बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि 27 अगस्त को तहरीर मिलने के तत्काल बाद एसआई हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम लड़की की बरामदगी के लिए उसके परिजनों के साथ बनत रवाना कर दी गई थी, जहां से आरोपी फरार मिले। वहां से आरोपियों के परिजनों द्वारा लड़की हरियाणा के करनाल में बताई गई, जहां से लड़की के साथ ही एक आरोपी के भाई को भी हिरासत में ले लिया गया था।
इंस्पेक्टर के अनुसार, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात हुई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए आरोपी के भाई को छुड़वा दिया था। अब फिर से लड़की पक्ष अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगा रहा है, जिसकी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/