यूपी में मुजफ्फरनगर शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने दुबई से लौटे युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर आरोपी ने अपने पिता-भाई के साथ पीड़िता के परिजनों के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि वह घर में मां के साथ रहती है। पीड़िता के अनुसार उनका परिचित युवक हाल ही में दुबई से लौटा था, जो कई दिन से उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा था। आरोप है कि 26 अगस्त की रात आरोपी किशोरी के घर में घुस आया। आरोप है कि किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ रात भर कई बार दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से उसकी क्लिप भी बना ली।