फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मकान का लिंटर ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 23 Sep 2020 07:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जानसठ थानाक्षेत्र में मकान के लिंटर के मलबे के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
गांव नयागांव फैजाबाद निवासी संजय कुमार का मकान जर्जर हालत में है। संजय अपनी पत्नी 45 वर्षीय पवित्रा के साथ मिलकर मकान की छत पर चढ़कर लिंटर तोड़ने लगा। उसी दौरान लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। संजय की पत्नी  मलबे के नीचे दब गई। जबकि संजय सरियों में फंस कर घायल हो गया।

शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिला को बमुश्किल बाहर निकाला, जिसकी उस समय मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें