कोरोना संक्रमण मेरठ पुलिस विभाग के लिए मुसीबत बन कर खड़ा है। मेरठ में अब तक 221 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। थाने से लेकर एडीजी ऑफिस तक के पुलिसकर्मी संक्रमण से जूझ रहे हैं। मौजूद समय में आरएफ के जवान समेत 96 पुलिसकर्मी आइसोलेट हैं।
पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमण की चेन टीपीनगर में मंडी गेट पर ड्यूटी से शुरू हुई थी। शुरुआत में जहां पीएसी के जवान कोरोना पॉजिटिव मिले थे, वहीं उसके बाद नौचंदी, कंकरखेड़ा, टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, लिसाड़ीगेट, सरधना, जानी और मुंडाली थाने के पुलिसकर्मी कोरोना की की चपेट में आए।
मेरठ में अभी तक आरएएफ के 55 जवान, पीएसी के 40 जवान समेत 221 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। एसपी क्राइम राम अर्ज, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, समेत 7 थाना प्रभारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
इस समय परतापुर इंस्पेक्टर समेत परतापुर थाने के 17 पुलिसकर्मी आइसोलेट हैं। वहीं एसओ टीपी नगर समेत थाने के चार पुलिसकर्मी आइसोलेट और आठ क्वारंटीन हैं। कोतवाली व कंकरखेड़ा के 8 पुलिसकर्मी आइसोलेट हैं। पुलिस लाइन और अन्य थानों के सात पुलिसकर्मी आइसोलेट हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/