फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पंखे से लटका मिला शव, पति गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 04:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली में एक महिला का शव छत से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इसके बाद आनन फानन में महिला के ससुराल वालों ने शव को अंतिम संस्कार भी कर दिया। मायके वालों ने गांव में पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया वहीं महिला के परिजनों ने पति सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी सत्यपाल ने अपनी पुत्री नैनश्री (28) की शादी 6 वर्ष पूर्व खतौली के गांव गदनपुरा निवासी रामनिवास के पुत्र संजय के साथ की थी। पुलिस के मुताबिक नैनश्री का अपनी सास समुंद्री के साथ सोमवार को किसी बता को लेकर विवाद हुआ था। शाम 4 बजे के करीब नैनश्री का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। महिला का शव छत से लटके हुए देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। 

ससुरालवालों ने नैनश्री के मरने की सूचना न तो मायके वालों को दी और न ही पुलिस को बताया और गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान किसी ने मायके वालों को नैनश्री के मरने की खबर कर दी। सूचना मिलने पर मायके वाले एकत्र होकर सोमवार की देर शाम गांव गदनपुरा में पहुंचे। मायके वालों ने नैनश्री की हत्या करने को लेकर गांव में हंगामा खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शमशानघाट से राख व हडिडयां बरामद की। पुलिस ने मृतका के पिता सत्यपाल की तहरीर पर पति संजय, सास समुंद्री, जेठ सतीश व देवर अजीत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर लिया। बाकी  आरोपी घर से फरार हो गए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी को थाने में प्रदर्शन
मृतका नैनश्री के मायके वालों ने नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह थाने में प्रदर्शन किया। पीड़ित मायके के लोग सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से मिले। मायके वालों का कहना था कि ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की नगदी व बाइक की मांग करते चले आ रहे थे।
 
24 मार्च को भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नैनश्री के साथ मारपीट की थी। मायके वालों ने सीओ व इंस्पेक्टर से नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। सीओ ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मृतका की चार साल की पुत्री और एक साल के पुत्र है जिनका का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें