फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अमित शाह के पहुंचने से पहले बड़ी वारदात, हाईवे पर बदमाशों ने दंपती से लूटी कार, कैश और जेवरात

Tue, 26 Mar 2019 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दंपति जिनसे कार, जेवर व कैश लूटकर फरार हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में जहां मंगलवार को अमित शाह के पहुंचने को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। शहर के पास एनएच-58 हाईवे पर बदमाशों ने दिनदहाड़े दंपति से मारपीट कर नकदी व कार लूट ली। लूटपाट कर बदमाश दिल्ली की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


आज से तीन दिन प्रदेश और देश के बड़े नेता मेरठ में रहेंगे। 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की रैली है तो उससे एक दिन पहले बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री मेरठ में रहेंगे। वहीं, मंगलवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ पहुंचने वाले हैं।

दिग्गज नेताओं के स्वागत के लिए जहां पुलिस-प्रशासनिक का अमला लगा हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं इतने भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने मेरठ-दिल्ली हाईवे पर दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर दंपति से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात मेरठ के उस होटल से चंद कदमों की दूरी पर हुई जहां अमित शाह रात्रि प्रवास करेंगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। 

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के चंद्रविहार निवासी विपिन अपनी पत्नी साक्षी और पांच वर्षीय पुत्र वरुण के साथ सहारनपुर से अपनी स्विफ्ट कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित ब्रावुरा होटल के पास उनके पुत्र वरुण को भूख लगने लगी तो वह हाईवे किनारे अपनी कार रोककर खाने का सामान खरीदने लगे। 

इसी बीच पीछे से आ रहे दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने साक्षी को गन पॉइंट पर ले लिया। बदमाश डेढ़ लाख रुपये, लाखों के जेवरात और स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति की कार लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने दंपति की शिकायत पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें