महिला ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करते तथा दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
नगर की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह तीन वर्ष पूर्व ककरौली के रहन वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति उसको प्रताड़ित करने लगा था। पति ने अपना दूसरा निकाह भी कर लिया है। पीड़िता फिलहाल अपने मायके में ही रह रही है। दूसरा निकाह करने के बाद पति ने उससे बातचीत करने की भी बंद कर दी है।
महिला ने बताया कि उसका देवर उसके मायके में आता रहता है। आरोप है देवर मायके में आकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है और दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। पीड़िता ने पुलिस से पति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/