फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के छह मजदूरों की मौत का मामला, ये थी हादसे के पीछे की बड़ी वजह, जांच में हुई पुष्टि

Thu, 14 May 2020 09:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • शराब के नशे में कुचल दी पांच परिवारों की खुशियां 
  • मेडिकल जांच में नशे में पाया गया रोडवेज बस चालक
  • हादसे में मरे पिता-पुत्र के परिजन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
बस चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रोहाना में बुधवार देर रात प्रवासी मजदूरों को कुचलने वाली ताज डिपो आगरा की रोडवेज बस का चालक शराब के नशे में था। यह पुष्टि आरोपी चालक की डाक्टरी में हुई है। हादसे का शिकार होकर जिंदगी गंवाने वाले छह लोगों में शामिल पिता-पुत्र के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित बॉर्डर पर रोहाना चेकपोस्ट के निकट बुधवार देर रात तेज रफ्तार ताज डिपो आगरा की रोडवेज बस ने पैदल चल रहे बिहार प्रांत निवासी दस प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। इनमें से छह मजदूरों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि चार को मेरठ रेफर किया गया है। हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक बस मोड़कर वापस सहारनपुर की तरफ भाग निकला था और सहारनपुर सीमा में बस छोड़कर छिप गया था, जिसे देर रात पुलिस ने दबोच लिया। 

शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि बस चालक राजबीर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। बस चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। साफ है बस चालक ने शराब के नशे में हादसे को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित परिवार के आकाश साहनी ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर देख दहल गया दिल, मजदूरों के खून से सनी थी सड़क, तस्वीरें बयां कर रही मौत का दर्द

हादसे का मुकदमा गैर इरादतन हत्या में तरमीम

मुजफ्फरनगर में स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना चेकपोस्ट के निकट बुधवार देर रात हुए भीषण हादसे का मुकदमा गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने फरार हुए रोडवेज बस के सह चालक व परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले में जनपद गोपालगंज के श्रीपुर निवासी आकाश साहनी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि जांच के बाद मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया है। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि रोडवेज बस में चालक राजबीर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी सुहागनगर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद के साथ ही सह चालक अनिल शर्मा पुत्र राजपाल सिंह, निवासी हजरतपुर, थाना टूंडला, जनपद फिरोजाबाद और परिचालक सतीश चंद्र पुत्र जबर सिंह, निवासी गावं धरमंगतपुर, थाना कुर्रा, मैनपुरी भी मौजूद थे। उक्त तीनों ने मजदूरों को रोडवेज बस से सहारनपुर में छोड़ने के बाद लौटते समय शराब पी थी। रास्ते में राजबीर बस चलाता रहा और उसके दोनों साथी उसके साथ मजाक-मस्ती करते हुए उसे तेज रफ्तार से बस दौड़ाने के लिए उकसाते रहे। इसके चलते तीनों के खिलाफ मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले 

1- हरेश साहनी पुत्र मति साहनी, निवासी श्रीपुर दुलारपुर, थाना फुलवरिया, जिला गोपालगंज, बिहार।
2- विकास पुत्र हरेश साहनी, निवासी उपरोक्त।
3- विरेंद्र पुत्र श्यामनाथ, निवासी बख्त्यारपुर थाना अठमन गोला, पटना, बिहार।
4- हरेश सिंह पुत्र जमदार सिंह, निवासी खजुरिया, थाना मांझा, जिला गोपालगंज, बिहार।
5- वासुदेव सिंह पुत्र जवाहर सिंह, निवासी मांझा, जिला गोपालगंज, बिहार।
6- गुड्डू कुमार पुत्र बुंदा नंदराय, निवासी चइमानत थाना गढहनी, जिला भोजपुर, बिहार।

हादसे में घायल हुए प्रवासी मजदूर

1- सुशील पुत्र नाथू साहनी, निवासी गांव जिगरा, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज, बिहार।
2- पवारी सहानी पुत्र बटई सहानी, निवासी श्रीपुर दुलारपुर, थाना फुलवरिया, जिला गोपालगंज, बिहार।
3- प्रमोद पुत्र पवारी सहानी, निवासी उपरोक्त।
4- रामजीत राय पुत्र राजेंद्र राय, निवासी अलीपुर, थाना रहीमपुर, जिला सारन, बिहार।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें