फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: पंजाब से पैदल अपने घर बिहार जा रहे मजदूरों को बस ने कुचला, छह की मौत, चार गंभीर घायल

Thu, 14 May 2020 01:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • रोडवेज बस ने पैदल अपने घर जा रहे मजदूरों को कुचल दिया
  • हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, चार गंभीर रूप से घायल हो गए
  • ये सभी मजदूर पंजाब से अपने घर बिहार जा रहे थे
  • दो की हालत ज्यादा गंभीर है, उन्हें मेरठ रेफर किया गया
विज्ञापन
हादसा सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के पास एक रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की बस ने पंजाब से लौट रहे श्रमिकों के काफिले को कुचल दिया। वहीं हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि सभी मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। मृतक और घायल मजदूर बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  हौसले को सलाम, 82 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा रात में करीब 11:45 बजे घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच में हुआ। पंजाब प्रांत में मजदूरी करने वाले श्रमिकों की टोली देर रात को पैदल सहारनपुर से होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोई रोडवेज बस उन्हें कुचलते हुए फरार हो गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के नाम हरेक सिंह (52) पुत्र जमादार सिंह, विकास (22) पुत्र हरेक सिंह, गुड्डू (18) पुत्र बूंदा नंदराय, वासुदेव (22) पुत्र जवाहर सिंह, हरीश साहनी (42) पुत्र मती साहनी, वीरेंद्र (28) पुत्र श्यामनाथ निवासीगण गोपालगंज बिहार बताए गए हैं। गंभीर रूप से घायल सुशील और रामजीत को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें