फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोना से मुक्त हुआ यूपी का यह जिला, लॉकडाउन के बाद छूट मिलने की उम्मीद

Sat, 16 May 2020 07:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कोरोना से मुक्त हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद कोरोना मुक्त हो गया है। यह जिले के लिए बहुत राहत भरी बात है। जनपद में अब तक सामने आए सभी 24 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार को खत्म हो रहे लॉकडाउन-3 के बाद जिले में कई छूट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन


जनपद में आठ अप्रैल को चार कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से सिसौली की एक महिला नोएडा में संक्रमित पाई गई थी, जबकि शेरनगर में एक और पुरकाजी में दो जमातियों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद केस बढ़ते गए और चार मई तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना से 18वीं मौत, नहीं थम रहा कहर, कल मिले थे 26 संक्रमित मरीज, लोगों में दहशत
विज्ञापन


इसके बाद जनपद में कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। जनपद में सभी कोरोना संक्रमितों को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को कोरोना आखिरी मरीज जानसठ रोड के अग्रसेन विहार निवासी युवक भी ठीक हो गया। अब जनपद में कोरोना का कोई केस नहीं बचा है। मरीजों के ठीक होने की दर शत-प्रतिशत रही है। अब तक रेड जोन में शामिल जनपद को लॉकडाउन-3 के बाद अतिरिक्त छूट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संभावना है कि जिले को रेड जोन से बाहर किया जा सकता है। 

91 जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव
शनिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जानकारी दी कि कुल 91 जांच रिपोर्ट आई हैं। ये सभी निगेटिव हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना का आखिरी मरीज भी ठीक हो गया है। ठीक हुए मरीज को मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बुकें देकर रवाना किया। 
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि अब तक कुल 2735 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 2454 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 257 सैंपल लंबित हैं। जनपद में पाए गए सभी कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें