फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से 18वीं मौत, नहीं थम रहा कहर, कल मिले थे 26 संक्रमित मरीज, लोगों में दहशत

Sat, 16 May 2020 06:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को कोरोना से एक और मौत हो गई है। मरीज ने मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रशीदनगर की रहने वाली जीशान फातिमा (52) की शुक्रवार को मौत हो गई थी। शनिवार को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनके शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। मेरठ में इनसे पहले 17 और लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का यह सिलसिला रुक नहीं रहा है। वहीं जनपद में अब तक 312 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बेबसी: आंखों में नींद, पैरों में छाले... दर्द के सिवा कुछ नहीं, बच्चों के साथ जारी है मजदूरों का सफर
विज्ञापन


इससे पहले मेरठ में शुक्रवार को 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें एक वरिष्ठ फिजिशियन भी हैं। इसके साथ मेरठ में संक्रमितों की संख्या 312 पहुंच गई। मेरठ में 95 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 18 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मची हुई है। 

कल मिले नए संक्रमितों में छह लोग टेलीफोन एक्सचेंज के सामने तेजगढ़ी की गली नंबर-2 की संक्रमित बुजुर्ग महिला के परिवार के हैं। तारापुरी की रहने वाली गर्भवती महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एक वरिष्ठ फिजिशियन भी संक्रमित पाए गए। डीएन इंटर कॉलेज के पास दिल्ली रोड पर उनकी क्लीनिक है।
विज्ञापन

 
वहीं, अस्थाई जेल के दो बंदियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तारापुरी, कबाड़ी बाजार, फूल मंडी, लिसाड़ी गेट, शास्त्रीनगर बी ब्लॉक और प्रेमपुरी में भी एक-एक संक्रमित पाए गए। इसके अलावा नवीन मंडी से जुड़ी चेन से भी चार नए लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें