फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एक श्रमिक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 29, अब तक इतने हुए ठीक

Tue, 19 May 2020 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। जनपद में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 29 हो गई है, इनमें से 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब पांच का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


शहर में मंगलवार को रंगाई पुताई करने वाला एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह भोराकला क्षेत्र के गांव बहरामगढ़ उर्फ कपूरगढ़ का निवासी है। उसे बुढ़ाना कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया हुआ था। वह दिल्ली में रंगाई पुताई का काम करता था। 

यह भी पढ़ें: Corona Update: वरिष्ठ फिजिशियन की कोरोना से मौत, मेरठ-शामली में आज मिले 11 नए पॉजिटिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटा था। जिसे प्रशासन ने बुढ़ाना में क्वारंटीन किया था। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि 17 मई को उसका सैंपल लेकर भेजा गया था। मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें