फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: लापरवाही के मामले में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मारपीट व लूट का आरोप

Tue, 03 Nov 2020 08:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनपद शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी शशीकांत ने बायवाला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के सामने बदमाशों द्वारा मारपीट करने व लूट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
शशीकांत का कहना है कि व किनौनी शुगर मिल से डीसीएम में चीनी लेकर शामली की ओर जा रहा था। बायवाला पुलिस चौकी के पास पुलिस कर्मियों के सामने उसके साथ मारपीट व 50 हजार की लूट हुई।

पुलिस ने इस घटना में शामली निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पुलिस कर्मियों के सामने हुई घटना को लेकर ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में बायवाला पुलिस चौकी के सिपाही गुरुदत्त त्यागी व सुरेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें