परिजनों ने लापता राशन डीलर की काफी खोजबीन की लेकिन इसके बाद पुत्र सत्यम ने खोज बीन की, सुराग नही मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि राशन डीलर की जमीन रेलवे लाइन में चली गयी थी। उसने गांव के ही सन्दीप को ब्याज पर रुपये दिए हुए थे।
रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर ही राशन डीलर ने संदीप और काला को नलकूप पर बुलाया था। यहां तीनों ने बैठकर शराब पी। नशे में होने के दौरान इनमें झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों ने मिलकर राशन डीलर की गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक चार फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने संदीप और काला को हिरासत में लेकर पूछछताछ की जिनकी निशानदेही पर ट्यूबवेल के पास ही गड्ढे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।