फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 28 इंस्पेक्टरों के तबादले, 12 थाना प्रभारी भी शामिल

Sat, 18 Sep 2021 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में 28 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 12 थाना प्रभारी भी शामिल हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि यह चुनाव संबंधी सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
ssp abhishek yadav muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन के निर्देश पर डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने मुजफ्फरनगर जनपद में तीन साल से अधिक अवधि से तैनात 28 इंस्पेक्टरों के तबादले मंडल क्षेत्र के सहारनपुर और शामली जनपद में किए हैं। इनमें 12 थाना प्रभारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल में 57 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। इनमें जनपद में तैनात 28 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें यहां तीन साल पूरे हो चुके हैं। 

इस सूची में जनपद के 12 थाना प्रभारी और साइबर हेल्प सेंटर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर भी शामिल हैं। जिन थाना प्रभारियों को जनपद से सहारनपुर व शामली भेजा गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रैपिड रेल: इस महिला इंजीनियर को सौंपी गई 5.8 किमी सुरंग निर्माण की कमान, निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन

 
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि यह चुनाव संबंधी सामान्य प्रक्रिया है। शासन के निर्देश आने के साथ ही जनपद में नए इंस्पेक्टरों के आने के बाद रिलीव प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें