फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत, तीन घायल 

Fri, 11 Jan 2019 06:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
muzaffarnagar news
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में मिल से गन्ना डालकर आ रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक और क्लीनर सहित तीन लोग घायल हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव सिकंदरपुर तालाब के पास रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी चालक वकील पुत्र सईदु अपने ट्रक में डस्ट और रेत लेकर खतौली की ओर जा रहा था। उसके साथ में क्लीनर उसके गांव का ही चचेरा भाई सबनूर पुत्र इस्लाम भी साथ था। जब ये लोग सिकंदरपुर में तालाब के पास पहुंचे, तो खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रहे। 

आगे पीछे चल रहे दो ट्रैक्टर ट्रालियों से ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉले ट्रक में जा घुसा। जिससे चालक वकील व क्लीनर इस्लाम ट्रक में फंस गए। हादसे में चालक व क्लीनर के पैर टूट गए। हादसे के बाद दोनों ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार कपिल पुत्र सलेकचंद बालाजी मंदिर राजस्थान से दर्शन कर आ रहा था। वह अपने गांव डबल जाने के लिए खतौली से ट्रैक्टर में बैठ गया था। कपिल भी ट्रैक्टर के नीचे घिसटने से बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खतौली के अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के दौरान खतौली व बुढ़ाना मार्ग पर जाम लग गया। काफी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को थाने ले गई है। जबकि दोनो ट्रैक्टर चालकों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें