यूपी में यौन शोषण के मामले थम नहीं रहे हैं। अब फिर से एक ताजा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को निकाह का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया।
मामला मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र का है। एक गांव निवासी युवक ने कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती को निकाह का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व गांव निवासी एक युवक कपड़े की फेरी लगाने के लिए उसके आवास पर आता था। धीरे-धीरे इस युवक ने उसके घर आना जाना शुरू कर उसके भाई से दोस्ती कर ली। इसी दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
आरोप है कि वह तभी से निकाह का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। पीड़िता ने आरोपी युवक पर निकाह का दबाव बनाया तो, आरोपी युवक कहीं फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/