फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
मवाना के नवजीवन इंटर कॉलेज में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजयी मुजफ्फरनगर की टीम ट्राफी के - फोटो : ? ? ?
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के नवजीवन इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय चौधरी चरण सिंह मैमोरियल अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मुजफ्फरनगर की विपुल पुरमाफी टीम ने हरियाणा को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रविवार को सबसे पहला वालीबाल मैच जाट रेजिमेंट व पंजाब पुलिस के बीच खेला गया। इसमें जाट रेजिमेंट ने पंजाब पुलिस को कड़ी टक्कर देते हुए तीन सैट 25-22, 23-25 व 25-22 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हरियाणा की टीम नार्दन रेलवे को 25-20, 25-21 को हरा सेमीफाइनल में पहुंची। मुजफ्फरनगर ने पितमपुरा तथा रुड़की ने दिल्ली को कड़ी टक्कर देते हुए सेमीफानल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने जाट रेजिमेंट को 25-20 व 25-22 से पराजित कर फाइनल मेें प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफानल में मुजफ्फरनगर ने रूड़की को 25-20 व 25-18 से हराया। फाइनल मुकाबला हरियाणा और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। विपुल पुरमाफी मुजफ्फरनगर की टीम ने 03-02 के अंतर से हरियाणा को हराते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैच रेफरी की भूमिका अरविंद कुमार, राहुल तिगरी ने निभाई वहीं कमेंटरी मौ. इदरीश व सरदार इस्सर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें