फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चलती बस में स्कूल प्रधानाचार्य की हत्या का खुलासा, चचेरे भाई ने दी थी तीन लाख की सुपारी, गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muzaffarnagar police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जट मुझेड़ा में बस में हुई सदर बाजार निवासी राधेश्याम मित्तल की हत्या का खुलासा कर दिया। जमीन हड़पने की नीयत से चचेरे भाई ने हीं तीन लाख की फिरौती देकर राधेश्याम की हत्या कराई थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि राधेश्याम के चचेरे भाई मोरना निवासी राजीव मित्तल ने ही नीरज कश्यप नामक युवक को तीन लाख की सुपारी देकर राधेश्याम मित्तल की जमीन हड़पने के लिए हत्या कराई थी। नीरज ने अपने दो साथियों आरिफ व मनोज के साथ मिलकर बस में जट मुझेड़ा स्टैंड बस में सवार राधेश्याम की हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद आरोपी भोपा की ओर फरार हो गए थे। पुलिस ने राजीव मित्तल, आरिफ और मनोज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नीरज फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किये गए दो तमंचे और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें