फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगा 2013: भाजपा सांसद और विधायक समेत 7 लोग हुए कोर्ट में पेश

Fri, 11 Jan 2019 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुए भाजपा सांसद और विधायक समेत सात लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वर्ष 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे के एक मामले के आरोपी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक शुक्रवार को प्रयागराज की विशेष एमपी, एमएलए कोर्ट में पेश हुए। दोनों के गैर जमानती वारंट जारी हो रखे थे। उन्होंने कोर्ट में पेश होकर 50-50 हजार रुपये की जमानत दाखिल करा कर वारंट रिकॉल कराए। कोर्ट ने उन्हें आठ फरवरी को फिर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। दोनों के अलावा पांच अन्य आरोपियों ने भी विशेष कोर्ट में पेश होकर वारंट रिकॉल कराए।

विज्ञापन


साढ़े पांच साल पहले वर्ष 2013 में जानसठ क्षेत्र में हुए कवाल कांड के विरोध में नंगला मंदौड में 31 अगस्त और फिर सात सितंबर को महापंचायत का आयोजन हुआ था। 31 अगस्त की पंचायत में सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक आदि भी शामिल हुए थे। तीन सितंबर को पुलिस ने डॉ. संजीव बालियान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सात सितंबर की पंचायत के बाद ही जिले में दंगा भड़क गया था। तब शासन के आदेश पर सिखेड़ा थाने पर पंचायतों में शामिल हुए लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मुकदमा जिला कोर्ट में लंबित था। करीब तीन माह पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमपी और एमएलए के मुकदमों की त्वरित सुनवाई के लिए प्रयागराज में विशेष कोर्ट का गठन हुआ था।

विज्ञापन

जिले से सभी जनप्रतिनिधियों के करीब 37 मुकदमे प्रयागराज की विशेष कोर्ट को भेज दिए गए थे। उधर, एमपी डॉ. संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक आदि के कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट भी हो गए थे। शुक्रवार को विशेष कोर्ट में तारीख होने पर सांसद डॉ. संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की विशेष कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने 50-50 हजार की जमानत दाखिल करा कर वारंट रिकॉल कराए।

इनके अलावा बिट्टू सिखेड़ा, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, श्यामपाल चेयरमैन, जयप्रकाश शास्त्री आदि ने भी विशेष कोर्ट में पेश होकर वारंट रिकॉल कराए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें