यूपी में मुजफ्फरनगर शहर निवासी पांच बच्चों की मां खुद से आधी उम्र के प्रेमी संग गुरुवार को फरार हो गई। प्रेमी के पिता ने महिला के देवर पर हत्या के इरादे से अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को मंगलौर से थाने लाया गया, जहां महिला प्रेमी संग ही रहने की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर महिला के पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया तो प्रेमी के परिजन भी सकते में आ गए।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां का मोहल्ले के ही खुद से आधी उम्र के युवक संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार सुबह दोनों घर से फरार हो गए। इस पर युवक के पिता ने महिला के देवर पर बेटे का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उनके उत्तराखंड के मंगलौर में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने किसी तरह दोनों को वापस बुलाया।