फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से किशोरी बरामद, तांत्रिक को जेल भेजा, पत्नी की सूचना पर हुआ खुलासा

Wed, 31 Jul 2019 02:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ माह पूर्व तीन बच्चों का पिता तांत्रिक एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसे पुलिस ने तांत्रिक की पत्नी की सूचना पर मुंबई के रत्नागिरी से बरामद कर लिया। किशोरी के परिजनों ने तितावी थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


बागपत जिले के गांव निवासी तीन बच्चों का पिता अमित उर्फ सोनू तांत्रिक है। गांव निवासी एक किशोरी अपने मामा के गांव बागपत में गई हुई थी। बताया गया है कि किशोरी दौरे की बीमारी से पीड़ित थी। इसी दौरान उसके परिजनों ने उक्त तांत्रिक से किशोरी का इलाज शुरू कर दिया। इलाज के बहाने तांत्रिक अमित किशोरी के गांव आने जाने लगा। इलाज के बहाने तांत्रिक ने किशोरी को बहला फुसलाना शुरू कर दिया और एक दिन मौका पाकर दोनों घर से फरार हो गए। किशोरी के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर तितावी थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच दिन पूर्व जब उक्त तांत्रिक ने अपनी पत्नी को अपने बारे में अवगत कराया कि वह मुंबई में हैं और लड़की उसके साथ है। 

सूचना तांत्रिक की पत्नी ने तितावी थाने को दी। पुलिस ने मुंबई के रत्नागिरी से तांत्रिक अमित और किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया और तांत्रिक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें