जिला अस्पताल में सात मरीज भर्ती
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में सात मरीज भर्ती है, जिनका उपचार किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि ठीक होने के बाद कई मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।
निजी डॉक्टरों को रोजाना तैयार करनी होगी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुखार की स्थिति को देखते हुए रोजाना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश शासन ने दिए हैं। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. ललिता माहेश्वरी के साथ बैठक हुई है। तय किया गया है कि निजी डॉक्टर अपने यहां भर्ती मरीजों की रिपोर्ट रोजाना शाम पांच बजे तक सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
कार्ड से जांच वालों की होगी गिनती
स्वास्थ्य विभाग डेंगू की एलाइजा जांच के बाद ही पुष्टि करता है, जबकि निजी डॉक्टर कार्ड की जांच के बाद ही पॉजिटिव मानकर उपचार करते हैं। तय किया गया है कि कार्ड वाले मरीजों की भी गिनती होगी और इनका रिकॉर्ड रखा जाएगा।