फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही: बैंक का मेन गेट खुला छोड़ गए कर्मचारी, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी

Wed, 18 Sep 2019 01:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मैनेजर से पूछताछ करते इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में बैंक के कर्मचारियों की भारी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार शाम थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी मेन गेट का ताला खुला छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों द्वारा बैंक के गेट का ताला खुला देखकर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक मैनेजर को घटना से अवगत कराया। इसके बाद बैंक मैनेजर और पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर बैंक के गेट को बंद कराया।

विज्ञापन


एसओ सिविल लाइन समयपाल अत्री ने बताया कि लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे और देखा कि बैंक के मुख्य गेट पर ताला नहीं लगा था। इसके बाद बैंक मैनेजर मुकेश शर्मा को घर से बुलाया गया। बैंक मैनेजर ने जांच पड़ताल के बाद लिखित में दिया कि चपरासी भूलवश मुख्य गेट में ताला नहीं लगाया। और अंदर जांच पड़ताल करने के बाद किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। नगदी सहित सारा सामान सुरक्षित है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में कितने बेखौफ हैं बदमाश, सच्चाई के लिए काफी है बैंक में लूट की ये वारदात, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रात 11.30 बजे के बाद मैनेजर की मौजूदगी में गेट पर ताला लगवा दिया गया। इस मामले में बैंक के प्रबंधक के साथ ही गार्डों की भी लापरवाही से इंकार नहीं किया सकता है। यदि सोशल मीडिया पर बैंक के खुले होने की खबर वायरल नहीं हुई होती तो पुलिस और बैंक अधिकारियों को इस घटना का पता नहीं चलता। ऐसे में बदमाश किसी बड़ी घटना को आसानी से अंजाम दे सकते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें