फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: अब महाराणा प्रताप और महर्षि वाल्मीकि के नाम से पहचाने जाएंगे दो चौराहे, बोर्ड बैठक में फैसला

Fri, 06 Nov 2026 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका बोर्ड बैठक में करीब 70 करोड़ रुपये के 400 विकास कार्यों को मंजूरी मिली। वहलना चौराहा महाराणा प्रताप और रेलवे रोड तिराहा महर्षि वाल्मीकि चौक कहलाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले मुजफ्फरनगर नगर पालिका ने शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 70 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप योगी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लगभग 400 निर्माण और विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन


बैठक में वहलना चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक और रेलवे रोड तिराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। हालांकि, वहलना चौराहे के नामकरण पर वार्ड सभासद सीमा जैन ने आपत्ति दर्ज कराई।

दो चौराहों को मिले महापुरुषों के नाम
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वहलना चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक और रेलवे रोड तिराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने का प्रस्ताव रखा गया। दोनों नामकरण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इस दौरान वार्ड सभासद सीमा जैन ने वहलना चौराहे का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक रखने पर आपत्ति जताई। वहीं, रेलवे रोड तिराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने के फैसले पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने चेयरपर्सन का सम्मान किया।

विज्ञापन
Trending Videos

मोतीझील की सफाई के लिए रखे जाएंगे 50 कर्मचारी
बैठक में मोतीझील की सफाई के लिए आउटसोर्स पर 50 कर्मचारियों को 15 दिन के लिए रखने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। इसके अलावा गत बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि को लेकर विवाद हुआ। बैठक में सभासदों ने प्रस्तावों पर चर्चा किए बिना उन्हें पास करने की बात कही।

पार्कों के सुंदरीकरण और ओपन जिम पर खर्च होंगे लाखों
पालिका के ईओ पवन कुमार ने बताया कि वार्ड एक में महालक्ष्मी एनक्लेव स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड दो में हरिवृंदावन सिटी स्थित पार्क का 28 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस पार्क में 5.98 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों में भी होंगे विकास कार्य
नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, पार्क और अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। प्रमुख प्रस्तावों में शामिल हैं:
- वार्ड छह के उत्तरी सिविल लाइन क्षेत्र में 10 लाख रुपये से सुंदरीकरण।
- वार्ड सात में 12 लाख रुपये से थर्मोप्लास्टिक सफेद पट्टी और स्पीड ब्रेकर का निर्माण।
- रामलीला टिल्ला क्षेत्र की विभिन्न गलियों का 53 लाख रुपये से निर्माण।
- वार्ड नौ में वाल्मीकि धर्मशाला का 28 लाख रुपये से जीर्णोद्धार।
- शामली रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने चौक का 10 लाख रुपये से सुंदरीकरण।
- शामली रोड पर काली नदी के दोनों ओर पार्क निर्माण के लिए 12 लाख रुपये का बजट।
- खांजापुर स्थित कांशीराम कॉलोनी की अवशेष बाउंड्रीवॉल का निर्माण।
- खालापार स्थित फखरशाह चौक के सुंदरीकरण के लिए नौ लाख रुपये का बजट।
बैठक में वार्ड सभासद शौकत अंसारी, शहजाद अहमद, राजीव शर्मा, रजत धीमान और नौशाद खान सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें