फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मियों को घायल कर 1.22 लाख रुपये लूटे

Tue, 14 Feb 2023 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने दूधली मार्ग पर फाइनेंसकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया और 1.22 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के दूधली मार्ग पर बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने फाइनेंसकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर 1.22 लाख रुपये लूट लिए। बिरालसी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे दूधली-कान्हाहेड़ी मार्ग पर हैबतपुर निवासी जगदीश और पावटी निवासी संदीप दूधली से फाइनेंस कंपनी के रुपये लेकर चरथावल की तरफ लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से तीन बाइक सवार युवकों ने हथियारों से आतंकित कर दोनों को रोक लिया।

उन्होंने पीड़ितों से रुपये से भरा थैला मांगा लेकिन उन्होंने आनाकानी की तो संदीप को चाकू मारकर घायल कर दिया। जबकि जगदीश के साथ भी मारपीट की, जिससे वह पेड़ से टकराकर मौके पर बेसुध हालत में गिर गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ लेना युवती को पड़ा महंगा, कबाब में निकला कंकड़, टूटा दांत

विज्ञापन

घायलवास्था में दोनों युवक मौके पर गिर गए। लुटेरे उनसे रूपयों का भरा थैला लेकर मौके से फरार हो गए। दूधली की तरफ से दूधली इंटर कॉलेज के एक शिक्षक मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।  

भाजपा नेता रामभूल सिंह पुंडीर ने थाना प्रभारी को सूचित किया, लेकिन 30 मिनट बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उसके बाद बिरालसी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

उपचार के बाद गंभीर हालत में संदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि सहारनपुर की दिशा फाइनेंस कंपनी से संबंद्घ देवबंद ब्रांच में कार्यरत है। दूधली से पेमेंट लेकर चरथावल क्षेत्र में अपने गांव लौट रहे थे। सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने सीएसची में पहुंचकर घायल से जानकारी ली और थाना पुलिस को घटना का अनवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें