मेरठ की पॉश कॉलोनी गोल्डन एवेन्यू में मंगलवार देर रात प्रधानाचार्य के घर को निशाना बनाया। यहां बदमाशों ने छत के रास्ते से कमरे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। बदमाश प्रधानाचार्य के घर से 42 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी ले गए। प्रधानाचार्य ने पुलिस में तहरीद दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और tजांच पड़ताल की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।