आरोप है कि कुछ दिन बाद ही वहां पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बंधक बनाकर उस पर अविवाहित जेठ की पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाया, जिससे इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने किसी तरह जगाधरी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे वहां से मुक्त कराकर मायके भेज दिया।
पीड़िता का कहना है कि बुधवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। उसे बचाने पहुंची बहन के साथ भी मारपीट करते हुए उसका सोने का लॉकेट लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/