फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के दफ्तर में तैनात महिला सिपाही से दुष्कर्म, आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड

Thu, 27 Dec 2018 07:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक अधिकारी के दफ्तर में तैनात महिला पुलिसकर्मी को शादी करने का झांसा देकर एक सिपाही लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के दबाव डालने पर अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कस्बे के एक अधिकारी के दफ्तर में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने आला अफसरों से शिकायत कर बताया था कि एक सिपाही से उसकी जान-पहचान थी। आरोप है कि सिपाही ने महिला पुलिसकर्मी को प्रेमजाल में फंसाते हुए शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि लंबे समय तक यौन शोषण करने के बाद पीड़ित महिला सिपाही ने आरोपी पुलिसकर्मी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। यही नहीं, आरोपी ने महिला सिपाही से दूरियां बनानी भी शुरू कर दीं।

महिला पुलिसकर्मी की व्यथा सुनकर अफसरों ने मामले की गुपचुप तरीके से जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर अफसरों के आदेश पर मंगलवार देर रात गुपचुप तरीके से थाना पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को यौन शोषण करने के आरोपी सिपाही को सस्पेंड भी कर दिया गया है। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बुढ़ाना इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे संस्पेंड कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें