पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने जांच में मृतक की पत्नी बबीता और उसके प्रेमी संत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत की अदालत संख्या- 7 में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह ने 12 लोगों की गवाही कराई।
न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त बबीता और उसके प्रेमी संत कुमार को पप्पू की हत्या का दोषी करार देते हुए धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपया का जुर्माना, धारा 201 में 20-20 हजार रुपया का जुर्माना और अभियुक्त संत कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत पांच हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है।
विधायक विक्रम सैनी की पेशी अब एक फरवरी को होगी
कवाल कांड में भड़काऊ भाषण देने के मामले के आरोपी खतौली विधायक विक्रम सैनी की कोर्ट में पेशी अब एक फरवरी को होगी। अदालत में पेश नहीं होने पर गत माह एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनके गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। सोमवार को विधायक विक्रम सैनी की पेशी थी। उनके अधिवक्ता भारतवीर अहलावत ने बताया कि न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण अदालत में आज सुनवाई नहीं हो सकी। विधायक की पेशी के लिए एक फरवरी की तारीख लगाई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/