फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कुख्यात विक्की त्यागी के पिता की 50 लाख की संपत्ति कुर्क, राजवीर त्यागी पर दर्ज हैं 12 मुकदमे

Sun, 03 Jul 2022 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

राजवीर त्यागी व उसकी पुत्रवधु मीनू त्यागी द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गई संपत्ति पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी की 50 लाख की संपत्ति को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोर्ड लगा दिया है। 

विज्ञापन


राजवीर त्यागी पिछले दिनों अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ मुनादी कराने को लेकर चर्चा में आया था। इस मामले में उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। जमानत के बाद वह इन दिनों जेल से बाहर है। राजवीर त्यागी की पुत्रवधू मीनू त्यागी अंबेडकर नगर जेल में बंद है। राजवीर त्यागी पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त राजवीर त्यागी व उसकी पुत्रवधु मीनू त्यागी द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। इस संपत्ति पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें