फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, फोर्स तैनात

Tue, 21 Nov 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जानकारी लेते पुलिस अधिकारी और तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मोरना के गांव फिरोजपुर में तारों पर कटिया डालने को लेकर हुए एक ही समुदाय के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : खूनी संघर्ष : 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर निवासी 35 वर्षीय दलित युवक संजय पुत्र रणपाल सोमवार शाम घर के सामने से गुजर रही लाइन पर कटिया तार डाल रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी वीरेंद्र पुत्र सुखबीर ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्ष आमने-आमने आ गए। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में डंडा संजय के सिर में लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रणपाल ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दे दी है। प्रशासन ने तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें