सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि अब मुजफ्फरनगर में खूनी संघर्ष हो गया। दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव व फायरिंग हुई। मौके पर पुलिसफोर्स तैनात।
मुजफ्फरनगर में शहर से सटे नसीरपुर गांव में देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। घंटों तक जमकर बवाल हुआ। संघर्ष के दौरान एक युवक के सिर में गोली लगी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला दो समुदायों के लोगों के बीच होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर एसएसपी अनंत देव कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।