फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का फोन रिसीव न करना पड़ा महंगा, घर पहुंचकर दो थानों की पुलिस प्रेमी को उठाकर ले गई

Wed, 29 Jul 2020 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के में मंगलवार को एक युवक को अपनी प्रेमिका का फोन न उठाना महंगा पड़ गया। युवक नाराज प्रेमिका का फोन आने पर उसे पिक नहीं कर रहा था कि अचानक पुलिस पहुंच गई और युवक को उठाकर थाने ले आई। 

विज्ञापन


जानसठ  थानाक्षेत्र में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका का फोन रिसीव नहीं कर रहा था कि अचानक दो थानों की पुलिस उसके घर पहुंच गईं युवक पूरा माजरा समझ पाता कि पुलिस उसे उठाकर थाने ले आई।  पुलिस ने प्रेमी व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। वहीं प्रेमिका भी थाने पहुंच गई और युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। जिसको लेकर थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

थाना क्षेत्र के गांव की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी से बातचीत करने के लिए मोबाइल से फोन किया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका फोन रिसीव नहीं किया। जिसको लेकर प्रेमिका नाराज हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमिका ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने ही दो थानों की पुलिस प्रेमी को पकड़ने के लिए उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी युवक व उसके भाई को हिरासत में ले लिया और थाने में लाकर बैठा दिया। इसके बाद प्रेमिका भी थाने में पहुंच गई।

प्रेमिका थाने में ही अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आखिर में प्रेमी ने एक वर्ष बाद शादी करने की बात कही, तब कहीं जाकर प्रेमिका का गुस्सा शांत हुआ। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें