झुलसे बच्चों में आसिफ (13) तावली, समीर (14) सुजड़ू, अजीम (12) शाहपुर, इंतजार भानुपुरा, सोनम (12) कैराना, मुस्कान (13) कैराना, रेहान (7) कैराना, शाहजमा (11) कैराना, मुदस्सिर सहित 11 को मेरठ रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि के कारण बिजली नहीं आ रही थी। मदरसे के बच्चों ने रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाकर फ्रिज पर लगा दी।
बताया गया कि रात्रि में करीब 11:45 बजे अचानक मोमबत्ती से फ्रीज में आग लग गई। जब तक बच्चे फ्रिज की आग बुझाते पाते, तब तक फ्रिज फट गया, जिससे कमरे में मौजूद करीब 14 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। फ्रिज फटने की आवाज से गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/