फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: तीन माह बाद कब्र से निकाला शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Tue, 16 Jun 2020 09:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हत्या की आशंका के चलते परिजनों की मांग पर एक युवक के शव को करीब तीन माह बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने डीएम को पत्र लिखकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला संभा बाजार निवासी सरफराज (22) पुत्र तहजीब बेग की 15 मार्च को घर की छत से गिरने की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। कुछ दिनों बाद परिजनों को सरफराज की हत्या किए जाने का शक हुआ।

परिजनों ने डीएम रमाकांत पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी।

मंगलवार को डीएम के आदेश पर सरफराज के शव को सदर एसडीएम ब्रजेश कुमार, तहसीलदार धर्मेद्र सिंह, मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें