फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर: खेत में मिला 18 वर्षीय युवक का शव दो दिन से था लापता

Sun, 16 Aug 2020 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को 18 वर्षीय युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो दिन से घर से गायब था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी 18 साल का युवक शुभम पुत्र प्रमोद दो दिन पूर्व घर से बिना बताए गायब हो गया। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

जिसके बाद पिता प्रमोद ने शनिवार को बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। वहीं रविवार सुबह गांव के किसान प्रभुदयाल के ईंख के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें