फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगे की वजह से कोई देश मुझे वीजा देेने को तैयार नहीं: संगीत सोम  

Wed, 17 Jan 2018 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद दुनिया का कोई देश मुझे वीजा देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समस्याओं का निराकरण कर रही है। महावीर चौक स्थित एक बैंक्वटहाल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारें समस्याएं पैदा करने के लिए नहीं, उनका समाधान करने के लिए हैं। दवा व्यापारियों से उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी उनसे रिश्वत मांगता है, तो उसके बारे में उन्हें बताएं, उसकी खाट खड़ी करने का काम वह स्वयं करेंगे। गुंडागर्दी करने वालों, रंगदारी मांगने वालों का इलाज सरकार कर रही है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से उन्हें विशेष लगाव है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में इतना चर्चाओं में आ गया हूं कि कोई भी देश मुझे वीजा देने को तैयार नहीं है। दंगे के बाद से मैं कहीं विदेश यात्रा पर नहीं गया हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें