चोरी का मुकदमा दर्ज
खादर तिराहे पर थाना छपार के गांव कासमपुर निवासी प्रवेज आलम का मेडिकल स्टोर है। चार फरवरी को उसके मेडिकल स्टोर से किसी ने 14 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मंगलवार को चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
शादी में आए युवक की बाइक चोरी
हरियाणा के जनपद पानीपत के मोहल्ला उंझा नलवा थाना चांदनी बाग निवासी बिट्टू पुत्र मोहर सिंह सोमवार को धमात गांव में एक शादी में आया था। उसने अपनी बाइक गांव में अरुण के घेर में खड़ी की थी। यहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल में चोरी
कस्बा निवासी जहांगीर का पुरकाजी बाईपास पर होटल है। सोमवार की रात चोरों ने होटल से गैस सिलिंडर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/