आरोप है कि उमरपुर के आरोपियों ने हमला कर विपिन, मोनू, उनकी मां राकेश और पिंकू को भी गंभीर घायल कर दिया। हमले की सूचना पर दोनों गांव के ग्रामीण आमने सामने आ गए। सूचना मिली तो पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ हरिराम यादव बुढ़ाना, फुगाना, भौराकलां, शाहपुर, रतनपुरी पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। हमलावर फरार हो गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/