फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत पर बाइक सवार युवकों ने बोला हमला, हाईवे पर घंटों हंगामा, पुलिस बल तैनात

Thu, 17 Jan 2019 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर गुरूवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की भतीजी की शादी शुक्रवार को वहलना चौक स्थित नंद गांव में है। गुरुवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत नंद गांव में विवाह समारोह की तैयारी को देख कर कार से वहलना चौक से अपने आवास पर आ रहे थे। 

मेरठ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बाइक सवार उनकी कार के पीछे हो गए। आईटीआई के पास भाकियू नेता का गनर बंदूक लेकर नीचे उतरा, तो बाइक सवार दोनों युवक बाइक छोड़कर जंगल में फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर भाकियू नेताओं से ली जानकारी। उधर, हमले के प्रयास  के मामले को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने संधावली बाईपास हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिकारी मौके पर हैं पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।

जाम और हंगामे की स्थिति को देखते हुए इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कपरवान व इंस्पेक्टर थाना सिविल लाइन डी के त्यागी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं समर्थकों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर जाम लगाया हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें