मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर रालोद मुखिया अजित सिंह तो खुलकर कुछ नहीं बोले। अलबत्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने मंच से कहा कि छोटे चौधरी यहीं से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान चौधरी अजित सिंह ने पीएम मोदी की डिग्री पर भी सवाल उठाए।
चौधरी अजित सिंह ने इशारा किया कि पिछले साल मुजफ्फरनगर आकर भाजपा को दफन करने का वादा किया था। अब यह वादा पूरा हो रहा है। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जंग का आगाज हो चुका है। संविधान, लोकतंत्र और देश की संस्थाओं को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने कहा कि चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। भीड़ उनकी शानदार जीत की गवाही दे रही है। पूर्व सांसद अमीर आलम ने भी इसका समर्थन किया। महारैली में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजित राठी, रालोद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, डॉ चौधरी, नवाजिश आलम, अशोक बालियान, इदरीश पहलवान, पायल माहेश्वरी, पश्चिमी उप्र प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, ब्रजपाल प्रधान, डॉ विक्रम बालियान, सुधीर भारतीय, हरीश त्यागी, विपिन जैन, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, अहमद हमीद, गुलाम मोहम्मद जौला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला प्रभारी कुंवर अयूब अली और संचालन रैली संयोजक विपिन बालियान ने किया।